छोटी बात - व्यक्तिगत सफाई - बीमारियाँ और परेशानियाँ
व्यकितगत सफाई:
- नाखून सदैव काटे व दांत प्रत्येक खाने के पश्चात साफ रखें (ब्रुश से)
- खाना खाने से पहले तथा बाद में और टायलेट जाने के पश्चात् हाथों को साफ (साबुन से करें।)
- पानी अधिक पीये (कम से कम 10 गिलास प्रतिदिन) खाना खाने के 1 घंटा पहले अथवा एक घंटा बाद पीये।
- खाना सादा, पोष्टिक, सन्तुलित, ताजा, विटामिन युक्त तथा हल्का खाना चाहिए उसमें कार्बोहाइडेªट, वसा, प्रोटीन व खनिज लवण पदार्थ हो।
- अपने शरीर के सभी अंगों, वस्त्रों तथा अपने चारों ओर सफाई तथा अपने विचारों को शुद्ध रखना चाहिए।
- हमारी दिनचर्या में शारीरिक परिश्रम न कम और न अधिक होना चाहिए अर्थात कम करने से भी अनेक बीमारियाँ जैसे मोटापा, गैस ट्रबल, जोड़ों में अकड़न, भूख न लगना, सांस फूलना आदि- आदि तथा परिश्रम अधिक करने से भी टैंशन, डाइबिटीज हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन आदि बीमारियों के शिकार हो जाते है।
- सुबह-शाम तीन-चार किलोमीटर अवश्य खुली हवा में धूमना चाहिए।

Comments
Post a Comment